ADVERTISEMENT

Paonta Sahib: अमरगढ़ की कृषि गुप्ता ने CBSE परीक्षा में चमकाया नाम, 96.6% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम

Khabron wala

सीबीएसई स्कूल की कक्षा 10वीं की परीक्षा में अमरगढ़, पांवटा साहिब की कृषि गुप्ता पुत्री मनीत गुप्ता (तायल) ने 96.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि से उन्होंने अपने माता-पिता एवं क्षेत्र का नाम गर्व से ऊंचा किया है। कृषि गुप्ता ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। विशेष रूप से अंग्रेज़ी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और सभी का दिल जीत लिया। उनकी सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है।

इस अवसर पर कृषि गुप्ता के माता-पिता ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी बेटी की लगन और समर्पण का फल है। उन्होंने बताया कि कृषि शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है और हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करती है।

कृषि गुप्ता की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्हें देश दिनेश मीडिया की तरफ से भी ढेरों बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!