ADVERTISEMENT

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया…; आरोपी फरार

Khabron wala

हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर मोबाइल विक्रेता ने फोन देने के बहाने दुकान पर बुलाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपी फरार बताया जा रहा है।

मोबाइल की दुकान चलाता है आरोपी
जानकारी के मुताबिक, आरोपी मंडी शहर में मोबाइल की दुकान चलाता है। पीड़िता के साथ उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के जरिए से नाबालिग से संपर्क किया था और फिर धीरे-धीरे उससे दोस्ती बढ़ाई। आरोप है कि पांच दिन पहले आरोपी ने नया मोबाइल फोन देने का लालच देकर उसे दुकान पर बुलाया। जब नाबालिग दुकान पर गई तो वह उसे बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीत्ती बताई।

मामला दर्ज
गुरूवार शाम को पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, शुक्रवार शाम को इस मामले में उस समय नया मोड़ आया, जब पीड़िता ने मेडिकल जांच करवाने से इनकार कर दिया है और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाने के लिए भी मना कर दिया। बताया जा रहा है कि केस दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया और उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। फिलहाल, पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। आरोपी पहले भी विवादित और संदिग्ध गतिविधियों के कारण चर्चा में रहा है।

“नाबालिग की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की विशेष टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!