जिला सिरमौर, पुलिस थाना नाहन क्षेत्र में दो आरोपियों से 6.80 ग्राम हेरोईन(चिट्टा) बरामद*
*पुलिस थाना सदर नाहन में नाहन-कालाअंब रोड पर 6.80 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार*
डिटेक्शन सेल नाहन ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाहन-कालाअंब रोड पर कंगनीवाला नेचर पार्क के पास स्कूटी सवार दो युवकों से 6.80 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। दिनांक 17-04-2026 को नाका व गश्त के दौरान स्कूटी नंबर HP71A6506 को रोका गया। तलाशी लेने पर स्कूटी सवार दोनों युवकों के कब्जे से 6.80 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोएब खान (उम्र 28 वर्ष) पुत्र मोहम्मद रफी, निवासी मकान नं0 1111/4, अमरपुर मोहल्ला नाहन, तथा अभिनव कश्यप (उम्र 25 वर्ष) पुत्र राज कुमार, निवासी मकान नं0 856/3, शिमला रोड, हाथी की कब्र नाहन, के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना सदर नाहन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच में पता लगाया जा रहा है कि यह उपरोक्त हेरोईन/चिट्टा कहां से लाए थे और किसे बेचने की फिराक में थे ताकि मामले में बेकवार्ड/फॉरवार्ड लिंकेज का पता लगाकर नशे के इस अवैध धन्धे में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जा सके।









