संगड़ाह में रास्ता रोककर डंडे से मारपीट, मामला दर्ज*
पुलिस थाना संगड़ाह में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता मांगा राम पुत्र अकलू राम, निवासी गांव उंचा टिक्कर, डाकघर बड़ग, तहसील संगड़ाह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह गांव कोटी से अपने घर आ रहे थे, तो रास्ते में नरेश पुत्र नंदु व संजू पुत्र इन्दर सिंह ने इसके साथ मारपटी की है। इस संबंध में थाना संगड़ाह में अभियोग धारा 126(2), 115(2), 352, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले का अन्वेषण किया जा रहा है।








