ADVERTISEMENT

शम्भुवाला की कंपनी में लिफ्ट का रस्सा टूटने से मजदूर की मौत, मामला दर्ज

शम्भुवाला की कंपनी में लिफ्ट का रस्सा टूटने से मजदूर की मौत, मामला दर्ज*

पुलिस थाना सदर नाहन में शम्भुवाला स्थित सनवेट हेल्थ केयर कंपनी में लिफ्ट का रस्सा टूटने से मजदूर की मौत का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता हरिश पुत्र गोपाल सिंह, निवासी गांव सतिवाला, डाकघर शम्भुवाला जो कंपनी में कार्यरत ने बताया कि दिनांक 17-04-2026 को शाम लिफ्ट से टक-टक की आवाज आ रही थी, लेकिन सुपरवाइजर प्रमोद ने बताने पर भी उस पर कोई ध्यान नहीं दिया और कार्य के दौरान लिफ्ट में पीवीसी के 150 बंडल लोड कर दिए गए, जिसका अधिक भार होने के कारण लिफ्ट का लोहे का तार का रस्सा टूट गया। लिफ्ट के बाहर टीका राम पीवीसी सामान पकड़ने का कार्य कर रहा था। लिफ्ट में रखा सारा सामान टूटे रस्से के कारण टीका राम के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया व उसकी मृत्यु हो गई। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना नाहन में धारा 125, 106(1) BNS के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की तफ्तीश अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!