ADVERTISEMENT

जिला सिरमौर पुलिस SIU टीम ने दो अलग अलग मामलों में बरामद की चिट्ठा/स्मैक तथा नशीले कैप्सूल और गोलियां, थाना नाहन में अभियोग पंजीकृत।*

*जिला सिरमौर पुलिस SIU टीम ने दो अलग अलग मामलों में बरामद की चिट्ठा/स्मैक तथा नशीले कैप्सूल और गोलियां, थाना नाहन में अभियोग पंजीकृत।*

दिनांक 25-04-2026 को SIU नाहन कि टीम गश्त एवं मादक पदार्थ अधिनियम में सूचनाओं को एकत्र करने हेतु रवाना थी तो गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिन्दु शाही पुत्र स्व0 श्री पदम बहादुर शाही जो नेपाली है आजकल कालाआम्ब शिवालिक कालोनी में रहता है, जो नाहन तथा कालाआम्ब में काफी समय से चिट्टा/ स्मैक बेचने का धंधा कर रहा है जो आज भी नेचर पार्क से नीचे सडक किनारे खड़ा है तथा लिफ्ट लेने की फिराक में है, जिस पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त व्यक्ति को नेचर पार्क के पास काबू किया जिसने अपना नाम बिन्दु शाही पुत्र स्व0 श्री पदम बहादुर शाही निवासी गांव कोडला डाकघर चित्रारी तहसील व जिला चम्बा सिरमौर, हि.प्र. उम्र 36 वर्ष हाल रिहाईश शिवालिक कालोनी नजद हिमालयन कॉलेज कालाआम्ब हरियाणा बतलाया जिसके कब्जे से मादक पदार्थ चिट्टा/समैक कुल वजन 6.24 ग्राम बरामद किया गया। आरोपी बिन्दू शाही उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस थाना नाहन में धारा 21 ND & PS ACT में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है तथा पता लगाया जा रहा है कि यह उपरोक्त मादक पदार्थ कहां से लाया था और किसे बेचने की फिराक में था ताकि पूरे गिरोह को काबू किया जा सके।

*पुलिस थाना नाहन के अन्तर्गत SIU टीम ने बरामद किए 250 कैप्सूल और 60 नशीली गोलियां*

दिनांक 25-04-2026 को SIU नाहन की टीम गश्त एवं मादक पदार्थ अधिनियम में सूचनाओं को एकत्र करने हेतु रवाना थी तो सूचना मिली कि मौहम्मद रिहान पुत्र श्री मौहम्मद अयाज जो सैनवाला, तहसील नाहन, जिला सिरमौर, हाल निवासी बड़ा चौक नाहन का रहने वाला है काफी समय से नशीले कैप्सूल व नशीली दवाईयां बेचने का धंधा सैनवाला, नाहन शहर व आसपास के ईलाका में कर रहा है। जिस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त आरोपी के कब्जा से 250 नशीले कैप्सूल व 60 Alprazolam नशीली गोलियां बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी मोहम्मद रिहान द्वारा अपने कब्जा में इस कदर प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूल और गोलियां रखना जुर्म जैर धारा 22-61-85 ND&PS एक्ट के अंतर्गत आना पाया गया जिस पर पुलिस थाना नाहन में अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है। आगामी अन्वेषण जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!