ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : पुलिस स्टेशन के सामने से साइबर सेल मे तैनात पुलिसकर्मी के पिता की कार से से पांच लाख लुट शातिर बदमाश फरार , अभी तक पुलिस खाली हाथ

शातिर अपराधियों ने पुलिस स्टेशन के सामने से ही साइबर सेल में तैनात पुलिसकर्मी के पिता की कर से 5 लाख रुपए उड़ा दिए हैरानी की बात यह है कि जब पुलिसकर्मी इस मामले की जांच कर रहे थे तो नहान हेड क्वार्टर डीएसपी ने साइबर सेल के एक पुलिसकर्मी को ही वापस बुला लिया जबकि साइबर सेल का दूसरा पुलिसकर्मी अभी छुट्टी पर है ऐसे में अपने पिताजी के पैसे की तलाश में साइबर सेल के पुलिसकर्मी को ही धक्के खाने पड़ रहे हैं ऐसे में आम आदमी के साथ क्या हालात होंगे वही एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी को इस विषय में सूचित किया गया तो उन्होंने मामले को जल्द सुलझाने की बात कही थी परंतु अभी तक कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई है

कार से अज्ञात चोरों ने पांच लाख रुपये उड़ा लिए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सपीन्द्र सिंह निवासी आंबवाला सिंगपुरा, शिवपुर सोमवार को तारुवाला स्थित एसबीआई बैंक से पांच लाख रुपये निकालकर अपनी कार में रखकर गुरुद्वारा पांवटा साहिब के बाहर खड़ी कर गया। इसके बाद वह माथा टेकने के लिए गुरुद्वारा के अंदर चला गया।

जब वह वापस लौटा और कार का लॉक खोला तो देखा कि गाड़ी की खिड़की खुली हुई थी और अंदर रखा पैसों से भरा बैग गायब था। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। बताया जा रहा है कि आरोपी बैंक से ही पीछा कर रहा था और शातिर को पता था कि पीड़ित ने बैंक से पैसे निकाले हैं

बताया जा रहा है कि कई आरोपियों ने पिछले 10 साल में ऐसी सैकड़ो वारदातों को अंजाम दिया है परंतु पुलिस ने एक में भी एफआईआर दर्ज नहीं की है और पीड़ित की ही गलती निकालकर पीड़ित को वापस भेज दिया गया है एक ऐसे ही मामले में पुलिस ने रपट डाल दी कि आरोपी सिर्फ पैसों का बैग ले गया लैपटॉप का नहीं इसलिए मामला सच नहीं है ठेकेदार करन ठाकुर का कहना है कि आरोपी शातिर है उसने लैपटॉप का बैग नहीं उठाया की कही ट्रेस ना हो जाए एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!