ADVERTISEMENT

Himachal: ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, चंबा से ऊना जा रही निजी बस सड़क पर पलटी; 4 यात्रियों की हालत गंभीर

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बस
जानकारी के अनुसार, ‘देवीदर्शन’ नामक निजी बस रविवार सुबह करीब 6:30 बजे चंबा से ऊना के लिए रवाना हुई थी। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। करीब 11 बजे के आसपास नूरपुर में शनि देव मंदिर के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी यात्रियों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल नूरपुर पहुंचाया गया, जहां घायलों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है पांच से ज्यादा यात्रियों की हालत गंभीर है।

जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, शुरुआती जानकारी में यह सामने आया है कि चालक को संभवतः हृदयाघात (हार्ट अटैक) आया था, जिसके चलते बस का नियंत्रण बिगड़ गया। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि बस का टायर फटा था।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!