Khabron wala
हिमाचल मेें मौसम बदल गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है। वहीं ऊपरी शिमला के जुब्बल व अन्य क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि दर्ज की गई है, जिससे फसलों को भारी नुक्सान हुआ है। प्रदेश में हो रही बारिश से प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 10 डिग्री सैल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है।
ताबो में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 32.6 दर्ज किया है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे मेें ददाहू, रेणुकाजी, संगड़ाह, बलद्वाड़ा, सराहन, चौपाल, घाघस और शिमला सहित कई इलाकों में अच्छी वर्षा दर्ज हुई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 4, 5 और 6 मई को राज्य के कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आंधी और 40.50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। खासतौर पर किन्नौर और लाहौल-स्पीति में तेज हवाओं का असर ज्यादा रहेगा।












