पांवटा साहिब: बी. के. डी. स्कूल की हर्षमीत कौर 94.8% प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, प्रधानाचार्य यशपाल सैनी ने 12वीं के उत्कृष्ट परिणाम पर दी बधाई…
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें बी. के. डी. पब्लिक स्कूल पाँवटा साहिब के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा परिणाम में कला संकाय से हर्षमीत कौर ने 94.8% प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान
हासिल किया। रतिका ने 94 प्रतिशत अंक लेकर इसरा तथा राशि ने 90.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वाणिज्य संकाय से संजना ने 89.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। श्वेता ने 89 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा सहाना ने 80.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान
प्राप्त किया।
वहीं, विज्ञान संकाय से गरिमा ने 92.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। वेदिका ने 92 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा गुवंश सिंह और संस्कृति दोनों ने ही 87.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत – प्रतिशत रहने की ख़ुशी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह सैनी ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को इस शानदार सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।










