पातलियों सिरमौर वार्ड नंबर 9 से चौधरी चैन सिंह मैदान में, जिला परिषद सदस्य पद के लिए मांगा जनसमर्थन
पंचायती चुनावों को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 9 पातलियों सिरमौर से जिला परिषद सदस्य पद के उम्मीदवार चौधरी चैन सिंह ने क्षेत्रवासियों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की है।
चौधरी चैन सिंह ने “सेवा और विकास हमारा संकल्प, हमारा विश्वास” के संदेश के साथ चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना, जनता की समस्याओं का समाधान करना तथा हर वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाना है।
चौधरी चैन सिंह कोई अनुभवहीन प्रत्याशी नहीं हैं। वे पहले भी जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं तथा माजरा पंचायत के प्रधान पद की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। लंबे समय से वे जमीनी स्त र रहकर क्षेत्र की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर कार्य करते आ रहे हैं।
उन्होंने स्वयं को कर्मठ, जागरूक, जुझारू एवं संघर्षशील प्रत्याशी बताते हुए कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। चुनाव प्रचार के दौरान समर्थकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
चौधरी चैन सिंह ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर दें।










