डीएसपी सुरेश शर्मा बरारा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करते हुए बताया की युवती की हत्या और लाश जलाने के मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाए
धौलाकुआँ क्षेत्र में नेशनल हाईवे से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित जंगल में एक अज्ञात जला हुआ शव मिलने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है अंबाला की बराडा पुलिस और स्थानीय पुलिस व माजरा पुलिस ने आरोपी नवीन निवासी बराडा जिला अंबाला को बातापुल के समीप से गिरफ्तार कर लिया था
बराड़ा में सनसनी! गणित शिक्षिका रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता, CCTV ने खोले कई राज
अमनदीप उम्र 32 साल पुत्री लेट डॉ इन्द्रजीत मैथ की टीचर थी और बच्चों को ट्यूशन पढ़ती थी जिसका संदीप पुत्र रविंदर निवासी जनकपुरी कॉलोनी बराड़ा जिला अंबाला के के साथ प्रेम प्रसंग था
आरोपी ने युवती को एक किराए के कमरे में कोल्ड ड्रिंक में डालकर जहर दिया इसके बाद युवती की मौत हो गई थी आरोपी ने इसके बाद लाश को एक बैग में डालकर एक रिक्शा पर गली से बाहर ले जाकर अपनी कार में डाला और इसके बाद आरोपी लाश को अपनी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में लेकर हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के कोलर पंचायत के जंगल में ले आया पेट्रोल डालकर लाश को आग लगाई थी
बरारा पुलिस ने हत्या पर सबूत मिटाने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा
यह सारी वारदात CCTV फुटेज में युवती को बजाज पेंट स्टोर के पास एक गली में जाते देखा गया। उसी गली का एक युवक कई बार ऊपर-नीचे आता दिखाई दिया।घंटों बाद युवक एक मोटरसाइकिल रेहड़ी पर भारी बैग ले जाते नजर आया। पहचान होने के बाद आरोपी युवक ने पुलिस चौकी पहुंचने की बात कही, लेकिन फिर फोन बंद कर लिया।
पुलिस ने रेहड़ी चालक को हिरासत में लिया है। चालक का दावा है कि उसे सिर्फ 100 रुपये देकर बैग कार तक पहुंचाने को कहा गया था और वह बैग के अंदर क्या था, इससे अनजान था।









