बद्रीपुर पंचायत से उप प्रधान प्रत्याशी हरनेक सिंह को मिला चुनाव चिन्ह बस

बद्रीपुर पंचायत से उप प्रधान प्रत्याशी हरनेक सिंह को मिला चुनाव चिन्ह बस

बद्रीपुर पंचायत में उप-प्रधान पद को लेकर चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी बीच हरनेक सिंह अपनी चुनावी मुहिम में पूरी ताकत के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं। हरनेक सिंह इस बार “बस” चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरे हैं और समर्थकों द्वारा चुनाव चिन्ह को लेकर जोरदार प्रचार किया जा रहा है।

गांव-गांव और घर-घर में अब एक ही चर्चा सुनने को मिल रही है —

“बस का बटन दबाओ, विकास की रफ्तार बढ़ाओ।”

हरनेक सिंह का कहना है कि अगर जनता उन्हें आशीर्वाद देती है तो पंचायत में विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी। उनके प्रचार में सबसे ज्यादा जोर बस चुनाव चिन्ह पर दिया जा रहा है ताकि हर मतदाता आसानी से पहचान कर अपना समर्थन दे सके।

पोस्टरों और बैनरों में भी साफ तौर पर बस चुनाव चिन्ह को प्रमुखता से दिखाया जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि इस बार बद्रीपुर पंचायत में विकास, भाईचारे और सम्मान की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए लोग बस के साथ जुड़ रहे हैं।

हरनेक सिंह ने पंचायतवासियों से अपील करते हुए कहा कि

“इस बार बस चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर पंचायत के विकास को मजबूत करें।”

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!