जिला परिषद भंगानी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी खुशप्रीत कौर चुनाव चिन्ह मिला “ताला चाबी”

जिला परिषद भंगानी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी खुशप्रीत कौर चुनाव चिन्ह मिला “ताला चाबी”

भंगानी साहिब वार्ड नंबर 7 से जिला परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। ग्राम पंचायत शिवपुर से जिला परिषद पद हेतु प्रत्याशी पुष्पा प्रभु ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। क्षेत्र में उन्हें बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का साथ मिलता दिखाई दे रहा है।

पुष्पा प्रभु इस बार ताला चाबी चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरी हैं। समर्थकों द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों से *ताला चाबी* के पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है। चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में विकास, ईमानदारी और जनसेवा को प्राथमिकता देने वाली सोच के साथ पुष्पा प्रभु जनता के बीच पहुंच रही हैं।

 

प्रचार के दौरान लोगों को यह संदेश भी दिया जा रहा है कि

इस बार ताला चाबी का बटन दबाकर क्षेत्र के विकास का रास्ता खोलना है।

पोस्टरों और बैनरों में भी *ताला चाबी चुनाव चिन्ह* को प्रमुखता से दर्शाया जा रहा है ताकि मतदाता आसानी से पहचान कर अपना समर्थन दे सकें। समर्थकों का दावा है कि क्षेत्र में जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है और लोग बदलाव के साथ विकास की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

पुष्पा प्रभु ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि

आपका एक वोट क्षेत्र के विकास और मजबूत नेतृत्व को नई दिशा देगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!