कांग्रेस सरकार ने साढ़े तीन साल में नाहन का विकास पूरी तरह बंद किया : डॉ. राजीव बिंदल

कांग्रेस सरकार ने साढ़े तीन साल में नाहन का विकास पूरी तरह बंद किया : डॉ. राजीव बिंदल

भाजपा सरकार बनने पर नाहन में फिर शुरू होगा विकास का नया दौर : बिंदल

मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और माता-शिशु अस्पताल के काम कांग्रेस ने रोके : भाजपा

झूठी गारंटियों से महिलाओं, युवाओं और बेरोजगारों को ठगने वाली सरकार को जनता सिखाएगी सबक

भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जिताकर नाहन को फिर विकास की राह पर लाएं : डॉ. बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन नगर परिषद चुनावों के दृष्टिगत नाहन के प्रबुद्ध मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में कांग्रेस सरकार ने नाहन के विकास को पूरी तरह ठप कर दिया और शहर को विकास के बजाय बंदी और अव्यवस्था की ओर धकेल दिया।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नाहन में एक भी नई पार्किंग नहीं बनी, एक भी नया पार्क नहीं बनाया गया और विकास कार्य पूरी तरह बंद पड़े रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य रोक दिया गया, नर्सिंग कॉलेज का काम ठप कर दिया गया और माता एवं शिशु अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी अधर में छोड़ दिया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विकास के बजाय संस्थानों पर ताले लगाने का काम किया। कई सरकारी दफ्तरों और संस्थानों को बंद कर जनता की सुविधाओं को प्रभावित किया गया। उन्होंने कहा कि नाहन की जनता आज इस बंदी और ठहराव की राजनीति से पूरी तरह निराश है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा सरकार के समय नाहन में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए। शहर के विभिन्न हिस्सों में पार्क बनाए गए, मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण किया गया और वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे नाहन को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया गया। मेडिकल कॉलेज के नए भवनों का निर्माण शुरू कर नाहन के विकास का नया अध्याय लिखा गया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि अगले वर्ष प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार बनते ही नाहन में फिर से विकास का नया दौर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों, सीवरेज परियोजनाओं, पार्कों और मल्टी स्टोरी पार्किंग्स के निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार झूठी गारंटियां देकर सत्ता में आई थी, लेकिन महिलाओं, युवाओं, बेरोजगारों और आम जनता को केवल ठगने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने, युवाओं को रोजगार देने और विकास के वादे केवल चुनावी जुमले साबित हुए।

डॉ. बिंदल ने नाहन की जनता से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि जिन्होंने जनता को झूठे वादों से भ्रमित किया और विकास कार्यों को रोक दिया, उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को अपना वोट और आशीर्वाद देकर नाहन को फिर से विकास की राह पर लाने का कार्य करें।

झूठी गारंटियों और विकास की तालाबंदी करने वाली कांग्रेस को जनता दिखाए बाहर का रास्ता : डॉ. राजीव बिंदल

सोलन, धर्मशाला, मंडी और पालमपुर में भाजपा की जीत से शुरू होगा विकास का नया दौर

महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों और व्यापारियों को ठगने वाली कांग्रेस सरकार से जनता त्रस्त : भाजपा

कांग्रेस कहती है “पैसा नहीं”, भाजपा केंद्र से लाएगी विकास के लिए पर्याप्त धन : बिंदल

17 मई को चारों नगर निगमों में कमल खिलाकर भाजपा को विजय बनाएं : डॉ. राजीव बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने 17 मई को होने वाले सोलन, धर्मशाला, मंडी और पालमपुर नगर निगम चुनावों के लिए मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन चारों नगर निगमों में भाजपा की जीत से विकास का नया दौर शुरू होगा और जनता को कांग्रेस सरकार की विफलताओं से मुक्ति मिलेगी।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने से पहले महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने, 1 लाख सरकारी नौकरियां देने, 5 लाख रोजगार उपलब्ध करवाने और 300 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी बड़ी-बड़ी गारंटियां दी थीं, लेकिन आज तक एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस फिर से नई घोषणाएं कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने व्यापारियों, कर्मचारियों, रिटायरी कर्मचारियों और आम जनता को परेशान करने का काम किया है। महंगाई बढ़ाई गई, बिजली और अन्य सेवाओं के दाम बढ़ाए गए तथा प्रदेश में विकास कार्यों पर पूरी तरह तालाबंदी कर दी गई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विकास के बजाय संस्थानों को बंद करने और जनता को सुविधाओं से वंचित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बार-बार यह कहती रही कि उनके पास विकास के लिए पैसा नहीं है, जबकि भाजपा केंद्र सरकार के सहयोग से हिमाचल के विकास के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करवाएगी।

डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि अगले वर्ष प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार पहले से कार्य कर रही है और प्रदेश में भी भाजपा सरकार बनने के बाद विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यदि इन चारों नगर निगमों में भाजपा की नगर निगम सरकार बनती है तो सोलन, धर्मशाला, मंडी और पालमपुर में आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग, सड़क और अन्य विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

डॉ. बिंदल ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस की झूठी गारंटियों और विफलताओं को जवाब देने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को वोट देकर नगर निगमों में विकास, पारदर्शिता और जनहित की सरकार स्थापित करें ताकि इन चारों शहरों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!