मई को नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब व नगर पंचायत राजगढ़ में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Khabron wala 

नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब और नगर पंचायत राजगढ़ में शहरी निकाय के आम चुनाव के चलते मतदान दिवस पर 17 मई, 2026 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब तथा नगर पंचायत राजगढ़ के क्षेत्राधिकार में सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान तथा नगर निगम व नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान 17 मई को बंद रहेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों तथा औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी यह सवैतनिक अवकाश माना जाएगा। उपायुक्त ने सभी मतदाताओं से अपना मतदान आवश्यक रूप से करने की अपील करते हुए कहा कि यह मतदान प्रातः 7ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने आग्रह किया है कि मतदाता 3 बजे से पूर्व मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान प्रक्रिया में भाग लें। जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!