निहालगढ़ पंचायत से उप प्रधान पद के प्रत्याशी हरदीप सिंह को चुनाव चिन्ह मिला “बस”
ग्राम पंचायत निहालगढ़ में उप प्रधान पद को लेकर चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। इसी बीच हरदीप सिंह उर्फ दीप ने अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। चुनाव चिन्ह “बस” के साथ मैदान में उतरे हरदीप सिंह दीप गांव-गांव जाकर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं।
हरदीप सिंह दीप का कहना है कि पंचायत में विकास के साथ-साथ लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत में बिना भेदभाव के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे।
क्षेत्र में उनके प्रचार को अच्छा जनसमर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। खासकर युवाओं और बुजुर्गों के बीच उनकी पकड़ मजबूत मानी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि हरदीप सिंह दीप लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और लोगों के बीच उनकी साफ छवि है
चुनावी माहौल के बीच अब निहालगढ़ पंचायत में मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है।












