पांवटा साहिब : बद्रीपुर पंचायत से प्रधान पद दावेदार प्रीतिका सैनी को मिला चुनाव धनुष बाण
( जसवीर सिंह हंस ) पांवटा साहिब की बद्रीपुर पंचायत की प्रीतिका सैनी जो की प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में हैं। जहां पंचायत के लोगों का उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है।
बता दें कि प्रीतिका सैनी के पति गुरमीत सिंह पिछले कई सालों से अपनी पंचायत में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाजसेवा के कार्य में लगे हैं। उन्हें बद्रीपुर पंचायत में कहीं भी अपना परिचय देने की जरूरत नहीं हैं। खुद पंचायत के लोग उनकी तारीफ करते नही थक रहे हैं। जिससे साफ पता चलता है कि लोग उन्हें भरपूर तौर से समर्थन दे रहे हैं।
गुरमीत सिंह का कहना है कि हमारा मुख्य उद्देश्य बिजली, सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देना है ताकि बद्रीपुर पंचायत का विकास हो सके । बद्रीपुर पंचायत के लोगों का कहना है कि ऐसे ईमानदार और समाजसेवी व्यक्ति को आगे आने का मौका मिलना चाहिए। ऐसे समाजसेवी युवाओं के आगे आने से पंचायत के विकास के साथ-साथ क्षेत्र का भी विकास होता है।











