पाँवटा साहिब में बालिका की नदी में डूबने से हुई मृत्यु के सन्दर्भ में सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रांतियों के सन्दर्भ में स्पष्टीकरण।  

जिला सिरमौर, पाँवटा साहिब में बालिका की नदी में डूबने से हुई मृत्यु के सन्दर्भ में सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रांतियों के सन्दर्भ में स्पष्टीकरण।

कुमार पुत्र शिव शंकर निवासी गाँव पोहरिया डा. पटना थाना बड़ल गंज तह. गोला जिला गोरखपुर उ.प्र. हाल रिहाईश नजद कृपाल शिला गुरुद्वारा देवी नगर तह. पाँवटा साहिब जिला सिरमौर हि.प्र. ने पाँवटा साहिब थाना में आकर एक शिकायत पत्र पेश किया कि इसकी लड़की अनन्या जिसकी उमर 10 साल थी वह कृपाल शिला गुरुद्वारा के पास से 5 बजे से गुम है मम्मी पापा घर पर नही थे, जिस पर तुरन्त अभियोग पंजीकृत करके मामले की गम्भीरता को देखते हुए लड़की की तलाश तुरन्त शुरु की गई ।

पुलिस टीम पीडिता/गुमशुद्धा की तलाश के लिए पाँवटा साहिब, कृपाल शिला गुरुद्वारा, यमुना नदी, शवगृह सिविल अस्पताल पाँवटा साहिब आदि की रवाना थी व कुल्हाल शक्ति नहर के पास मौजुद थी तो किसी नामालुम व्यक्ति से सुचना प्राप्त हुई कि किसी लड़की का शव यमुना नदी में नजदीक यमुना घाट के पास पड़ा है । जिस पर टीम तुरन्त यमुनाघाट पंहुची जहां पर एक युवती को पानी से बाहर निकाल कर नदी के किनारे पर रखा था जिसके मुंह से झाग निकल रही थी। जो मौका पर हाजिर लोगो ने बतलाया कि यह बालिका पानी में डुबी हुई थी जिसे इन्होने नदी से बाहर निकाल कर किनारे पर लाया । मौका पर बालिका के परिजनो ने बालिका को शिनाख्त किया । गमुशुदा बालिका अनन्या का शव होना पाया गया, जिसे मौका से परिजनो की सहायता से उठाकर सिविल अस्पताल पाँवटा साहिब लाया गया जहाँ पर चिकित्साधिकारी द्वारा चैक करने पर मृत घोषित किया जिसके उपरान्त सिविल अस्पताल पाँवटा साहिब में शव महिला आरक्षी के द्वारा एक महिला व अन्जु सुरक्षा कर्मी सिविल अस्पताल पाँवटा साहिब की उपस्थिती में निरीक्षण करवाया गया जिन्होने जाहिर किया कि मृतका के शरीर पर किसी भी चोट आदि के निशान न है तथा मृतका के पाँव में रेत आदि लगनी पाई गई। मृतका के परिजनो के ब्यान कलमबन्द किये गये जिन्होने जाहिर किया कि इनकी बेटी नदी के किनारे खेलते हुए या नदी को पार करते हुए डुब गई हो सकती है जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई है, जिन्होने अपनी बेटी की मृत्यु पर कोई शक जाहिर न किया है। मृत्का का शव विच्छेदन Dr.YSPGMC नाहन में करवाया गया है।

इस सन्दर्भ में सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार की भ्राँतिया फैलाई जा रही है। जबकि मृत्का की गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मामले को गम्भीरता से लेते हुए तुरन्त अभियोग पुंजीकृत करके तलाश के लिये तुरन्त विभिन्न टीमें बना कर तलाश शुरु की गई व तलाश में हर संभव माध्यमों का प्रयोग किया गया। सोशल मीडिया पर भ्राँतिया फैलाई जा रही है कि मृत्का के शरीर पर चोटें लगी थी तथा सिर के बाल काटे हुए थे व हत्या की भी भ्राँतिया फैलाई जा रही है जबकि पोस्टमॉर्टम व अभी तक की गहन जाँच पर बालिका के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाये गये हैं नहीं सिर के बाल काटे गये हैं। जिसके बारा मृत्का के पिता व मृत्का के पिता के चाचा को भी डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम के बाद सब कुछ बतलाया व दिखाया गया है। आज भी मृत्का के पिता से बात की गई तो उन्होंने भी यही माना है कि उनकी बेटी के सिर के बाल नहीं काटे गये हैं। पोस्टमार्टम से पहले अन्ववेषण में एहतियात के तौर पर मृत्का के पूरे शरीर के एक्सरे भी करवाये गये हैं। सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा

फैलाई जा रही भ्रांतियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की जा रही है । यदि फैलाई जा रही भ्रांतियां असत्य पाई जाती है तो भविष्य में एसे लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ताकि इलाका में अशान्ति न फैल सके।

इसके अतिरिक्त अभियोग में गम्भीरता से अन्वेष्ण अमल में लाया जा रहा है आईन्दा जैसी भी सूरत होगी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!