कुछ लोग अपने काम पर वोट मांगते हैं और ऐसा ही एक चेहरा है कुंजा मतरालियां पंचायत के पूर्व उप प्रधान गुरमेल, पिछले 20 वर्षों से लगातार उप प्रधान बने रहने वाले गुरमेल को आज भी लोगो का पूरा समर्थन मिल रहा है।
इस बारे में जब कुंजा मतरालियों के उप प्रधान गुरमेल से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि वह 24 घंटे लोगों के लिए तत्पर रहते हैं किसी भी मदद के लिए कभी किसी को मना नहीं किया इसके अलावा पंचायत में अधिकतर गलियां नालियां पक्की करवा दी गई है। हालांकि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और विकास यह नहीं कहा जा सकता की पंचायत का पूर्णता हो गया है लेकिन जो काम कुछ अधूरे रह गए हैं उन्हें भी वह अवश्य पूरा करेंगे।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 20 वर्षों से पंचायत और पंचायत के लोगों की सेवा की है। आगे भी वह सेवा जारी रखेंगे अपील करते हुए उन्होंने कहा कि उनका चुनाव निशान टेलिवीजन है और घड़ी पर बटन दबाकर उन्हें दोबारा से उप प्रधान पद के लिए पंचायत में भेजें ताकि वह लोगों का काम समय पर करवा पाएं।









