जिला परिषद चुनाव: चरनजीत चौधरी के प्रचार में उतरे डॉ. राजीव बिंदल , जीत दिलाने को संभाली कमान
हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद चुनावों का प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है। जिला परिषद के उम्मीदवार चरनजीत चौधरी तूफानी जनसंपर्क में जुट गए हैं। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी मोर्चा संभालते हुए पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में अभियान तेज कर दिया है।
*चरनजीत चौधरी का गांव-गांव दौरा*
चरनजीत चौधरी ने कई गांवों में धुआंधार प्रचार किया। जनसभाओं में चौधरी ने स्थानीय विकास, सड़क-पानी और ग्रामीण समस्याओं को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जीतने पर वार्ड का संतुलित विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।












