Khabron wala
शुक्रवार को सिरमौर श्री paonta साहिब , हिमाचल प्रदेश की पावन धरती पर आयोजित ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज द्वारा आयोजित सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस मौके पर सैनी समाज के उत्तराखंड हरियाणा पंजाब से भी सैकड़ो लोग पहुंचे । वहीं विभिन्न समाज सेवाओं में अपना योगदान दे रहे लोगों को भी इस सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सैनी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सैनी ने कहा कि सैनिक समाज पहले भी इस देश ही नहीं बल्कि आसपास के भूखंडों पर भी अपना इतिहास दर्ज कर चुका है। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील सैनी समाज में ही भगवान बुद्ध, सम्राट अशोक, सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य, और महाराज सुर सैनी इतना ही नहीं माता ज्योति बाई फूले प्रथम शिक्षिका हिंदुस्तान भी सैनी समाज की प्रतिष्ठा में चार चांद लगा रहे हैं। उन्होंने समाज में आलोचनाओं को सहते हुए प्रचलित रूढ़िवादी प्रथाओं को तोड़ा।
इस मौके पर गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के निदेशक गुरमीत सिंह सैनी ने कहा कि उनको अक्सर परिजनों की शिकायतें रहती है कि बच्चे मोबाइल नहीं छोड़ते ऐसे में उन्होंने सभी परिजनों को हिदायत थी कि जब तक आप खुद मोबाइल से दूरी नहीं बनाएंगे तब तक बच्चों में भी वह शिक्षा नहीं आ पाएगी बेहतर यह रहेगा कि आप अपने बच्चों को अधिक से अधिक समय दें।
इस मौके पर गुरदीप सिंह गैरी ने कहा कि समाज द्वारा भव्य ‘सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैनी समाज का उद्देश्य प्रतिभाओं को सम्मानित करना और समाज की एकजुटता को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के साथ साथ नीट, जेईई और यूजीसी नेट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा खेल, कला, कृषि, प्रशासनिक सेवा और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया गया। शिक्षकों के योगदान की भी विशेष रूप से ‘सराहना की गई।
वक्ताओं ने बताया कि सैनी समाज जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग भी संचालित कर रहा है। इसके अतिरिक्त नशामुक्ति अभियान, रक्तदान शिविर, निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे सामाजिक अभियानों में भी समाज सक्रिय
शिक्षा और समाज सेवा पर दिया गया विशेष जोर
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि दिलबाग सिंह सैनी ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास और प्रगति की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने का आह्वान किया तथा समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर कार्य करने और बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। भूमिका निभा रहा है। किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी देने और युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के प्रयास भी निरंतर किए जा रहे हैं।
जबकि विशेष अतिथि जसविंद्र सिंह सैनी और गुरदीप सिंह सैनी (गैरी) ने युवाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता राजकुमार सैनी ने समाज में बढ़ती नशे की समस्या और उससे बचाव के उपायों पर विस्तार से अपने विचार रखे। समारोह के दौरान परिवार बचाओ, समाज बचाओ अभियान के तहत सामाजिक मूल्यों पर भी चर्चा की गई।










