शराब के नशे में पति-पत्नी पर किया तेजधार हथियार से जानलेवा हमला, टांडा रैफर

Khabron wala 

चुराह की थनेईकोठी पंचायत के गांव बुहनाली में शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति द्वारा अपने पड़ोसी दंपति पर तेजधार हथियार टोके से हमला कर दिया। जानलेवा हमले में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल पति की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे टांडा मैडीकल कालेज रैफर कर दिया गया है। रविवार शाम तिलक राज अपने परिवार के साथ घर पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी नंद लाल शराब के नशे में वहां पहुंचा और तिलक राज को अपशब्द कहने लगा।

आरोप है कि नंद लाल ने जबरदस्ती तिलक राज को खींचकर अपने घर के अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर लिया, जब तिलक राज की पत्नी अपने पति को बचाने के लिए वहां पहुंची तो नंद लाल ने उन पर भी लकड़ी काटने वाले तेजधार टोके से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी ने अपने बेटे गैस लाल की मौजूदगी में तिलक राज पर बेरहमी से हमला किया, जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़िता ने तुरंत पड़ोस में रहने वाले कर्म चंद को आपबीती बताई। कर्म चंद की सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह तिलक राज को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। घायल दंपति को प्राथमिक उपचार के लिए तीसा अस्पताल ले जाया गया, जहां से तिलक राज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें चम्बा रैफर कर दिया गया लेकिन वहां भी स्वास्थ्य में सुधार न होने और चोटों की गंभीरता को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें टांडा मैडीकल कालेज रैफर कर दिया है। एस.पी. विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!