हिमाचल के इन पांच जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट, घर से निकलने से पहले देख लें मौसम रिपोर्ट

Khabron wala 

हिमाचल में मानसून की एंट्री के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश, लैंडस्लाइड और जगह-जगह सड़क मार्ग बाधित होने से लोगों की परेशानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. आज (बुधवार 8 जुलाई को) प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश का योले अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है.

हिमाचल में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज (बुधवार, 8 जुलाई को) हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और जिले में एक-दो जगहों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने इन पांचों जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. आज प्रदेश के कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारश और एक-दो बार तेज बारिश होने की संभावना है. ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, चंबा और किन्नौर जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. लाहौल-स्पीति जिले में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, आज (बुधवार, 8 जुलाई को) भी मैदानी एवं निचले पर्वतीय क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, मध्य पर्वतीय क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और और एक-दो जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं, जबकि, उच्च पर्वतीय क्षेत्र में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी का अनुमान है.

मौसम विभाग के अनुसार, 13 जुलाई तक प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. गुरुवार, 9 जुलाई और शुक्रवार 10 जुलाई को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं. वहीं, 11 से 13 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 13 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में अलग-अलग जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंट की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

मौसम विभाग के द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, कांगड़ा जिले के गुलेर में गुलेर 5 सेमी., शिमला जिले के सराहन में 3 सेमी, मंडी जिले के सुंदरनगर में 3 सेमी, हमीरपुर जिले के नादौन में 2 सेमी, हमीरपुर जिले के सुजानपुर टीरा में 2 सेमी, बिलासपुर जिले के काहू में 2 सेमी, किन्नौर जिले के वांगटू में 2 सेमी, सिरमौर जिले के नाहन में 1 सेमी, शिमला में 1 सेमी, मंडी जिले के स्लैपर में 1 सेमी, सोलन जिले के धर्मपुर में 1 सेमी, बिलासपुर जिले के आरएल बीबीएमबी में 1 सेमी, मंडी जिले के जोगिंदरनगर में 1 सेमी, शिमला जिले के शिमला एडबल्यूएस में 1 सेमी और सिरमौर जिले के पच्छाद में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई.

कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 10.02 डिग्री

बुधवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा पांवटा साहिब में 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है. अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है, और उसके बाद अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!