प्रदेश में तीन दिन के बाद भारी बारिश का यैलो अलर्ट

Khabron wala

राज्य में पिछले कुछ दिनों से कहर बरपा रहा मानसून अब अगले तीन दिनों के लिए धीमा पड़ गया है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को तेज धूप खिली रही। मौसम विभाग ने 18 जुलाई से मानसून के फिर से सक्रिय होने और भारी बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। बारिश कम होने से प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में औसतन 1.4 डिग्री की वृद्धि हुई है।

शिमला जिले के नेरवा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मुख्य सड़क से गुजर रही एक आल्टो कार पर पहाड़ी से अचानक एक सूखा चीड़ का पेड़ आ गिरा। इस हादसे में कार सवार दो व्यक्ति घायल हो गए हैं। बिलासपुर जिले के नयनादेवी क्षेत्र निवासी हुकम चंद अपने भतीजे रमन कुमार को उसकी नौकरी की ज्वाइनिंग के लिए लेकर जा रहे थे। पेड़ गिरने से उनकी आल्टो कार पलट गई। इसके अलावा सड़क किनारे खड़ी एक टाटा इंडिगो कार भी पेड़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।

इस वर्ष मानसून सामान्य से कुछ देरी यानी 30 जून को पहुंचा था, लेकिन जुलाई में अब तक सामान्य से लगभग 30-32 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश में अभी भी 50 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं, जिन्हें खोलने का काम जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!