ADVERTISEMENT

शिमला के कुपवी में सड़क हादसा: बेकाबू होकर क्रैश हुई कार, 25 वर्षीय युवक की गई जान

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की कुपवी तहसील में हुए एक सड़क हादसे में एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार (HP 08AA-0415) कांडा बनाह से कुपवी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक कार अनियंत्रित हो गई और दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त गाड़ी में केवल एक ही व्यक्ति सवार था।

इस हादसे में जिस युवक की जान गई है, उसकी पहचान 25 वर्षीय प्रकाश धिरटा पुत्र स्वर्गीय भीम सिंह निवासी गांव कुजांह व डाकघर कांडा बनाह, तहसील कुपवी व जिला शिमला के रूप में हुई है। के रूप में हुई है। नौजवान बेटे की अचानक हुई इस मौत से परिवार और गांव में मातम छा गया है।

उधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। प्रशासन की ओर से दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए 25,000 रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान कर दी गई है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *