आज दिल को झकझोर वाली घटना सामने आई है स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्ष के एक बच्चे ने घर में लगे कुंडे में फांसी लगा ली है पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है शव को शवग्रह में रखवा दिया गया है मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा
पीड़ित परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी है और इस समय किशनपुरा में किराए के मकान में रहते हैं मृतक के पिता एक फैक्ट्री में सफाई का कार्य करते हैं और हादसे के समय वह कुल्हाल पीठ में सामान लेने गए हुए थे उनके साथ उनकी पत्नी भी बाजार गई हुई थी घर में अन्य बच्चे भी थे व हादसे में के समय घर के बाहर खेल रहे थे जिन्होंने 13 वर्षीय बच्चे को घर में फंदे पर लटके देखा और तुरंत परिजनों की सहायता से बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया









