ADVERTISEMENT

पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत 13 किलो 680 ग्राम चूरा पोस्त बरामद 03 आरोपी गिरफ्तार

*पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत 13 किलो 680 ग्राम चूरा पोस्त बरामद 03 आरोपी गिरफ्तार*

दिनांक 13/08/2026 को SIU नाहन की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 13 किलो 680 ग्राम चूरा पोस्त बरामद कर 03 आरोपी को गिरफ्तार किया है । पुलिस टीम गश्त के दौरान जब रैनबैक्सी चौक के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति नसीम पुत्र श्री दीन मोहम्मद निवासी गांव पलहोड़ी, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, उसमान पुत्र श्री यामीन उर्फ मीना निवासी गांव जाट्टोंवाला, तहसील छछरोली, जिला यमुनानगर, हरियाणा तथा अली अहमद पुत्र श्री कुरड़िया निवासी गांव डारपर, तहसील छछरोली जिला यमुनानगर हरियाणा जो काफी समय से आपसी मिलीभगत से पांवटा साहिब व आसपास के ईलाका में चूरा पोस्त/डोडे के टुकड़े बेचने का धन्धा करते हैं जो आज भारी मात्रा में चूरा पोस्त/ डोडे के टुकड़े बाहरी राज्यों से लेकर आये हैं तथा अपनी-2 मोटर साईकिल A/F व मोटर साईकिल नम्बर HP17H-8384 पर HP TOLL TAX BARRIER भूपपुर के पास खड़े हैं जिनके पास भारी मात्रा में चूरा पोस्त/डोडे के टुकड़े हैं । जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उक्त तीनों व्यक्तियों के कब्जे से तलाशी के दौरान 13 किलो 680 ग्राम चूरा पोस्त बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिसपर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब पुलिस में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!