ADVERTISEMENT

रेलवे निर्माण कार्य में लगे 20 वर्षीय युवक की पिल्लर से गिरकर मौत, कंपनी प्रबंधन पर मामला दर्ज

Khabron wala 

भानुपल्ल्ली-बैरी रेललाइन निर्माण कार्य में लगे एक श्रमिक की गिरने से मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना के बाद निर्माण स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं।

जानकारी के अनुसार, भानुपल्ली-वैरी रेल निर्माण के तहत थाना कोट कहलूर क्षेत्र में रेल के पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि एलेक्स विलुंग (20) पुत्र अनसलेम विलुंग, निवासी बैजू टोली रेनाड़ बहार पुलिस थाना केरदेग तहसील, ताइसर जिला सिमडेगा झारखंड पिल्लर पर काम कर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। सिर के बल गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद निर्माण स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। निर्माण कार्य में लगे अन्य श्रमिकों पुलिस को दिए बयान में कहा है कि निर्माण कार्य के समय संबंधित मजदूर के पास न तो हैल्मेट था और न ही सुरक्षा बैल्ट।

साथी मजदूरों के बयानों के आधार पर पुलिस ने निर्माण कंपनी के प्रबंधन तथा सुपरवाइजर स्तर के 5 अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। मजदूरों का आरोप है कि जोखिम भरे निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का उचित पालन नहीं किया जा रहा था। ऊंचाई पर काम करने वाले मजदूरों के लिए हेल्मेट, सेफ्टी वैल्ट और सुरक्षा नेट जैसे आवश्यक इंतजाम होने चाहिए, लेकिन संबंधित कंपनी द्वारा संबंधित इंतजामों की अवहेलना की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि मजदूरों के बयानों के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कार्यस्थल पर सुरक्षा में बरती गई लापरवाही की जांच कर रही है। जांच में दोष सावित होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *