ADVERTISEMENT

Shimla पुलिस ने दिल्ली से दबोचा मास्टरमाइंड, ₹16 लाख की साइबर ठगी को दिया था अंजाम

Khabron wala 

साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी पर शिकंजा कसते हुए शिमला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सदर थाना शिमला की पुलिस टीम ने 16 लाख रुपए की साइबर ठगी के एक मामले में वांछित शातिर आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर शिमला में एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्त्ता ने बताया था कि 11 अक्तूबर, 2025 से 14 अक्तूबर, 2025 के बीच अज्ञात शातिरों ने उसके भारतीय स्टेट बैंक खाते से धोखे से कुल 16 लाख की राशि निकाल ली है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने 5 दिसम्बर, 2025 को बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकद्दमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल फुट प्रिंट्स के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान इस हाई प्रोफाइल ठगी में दिल्ली के यमुना विहार निवासी अमान अली पुत्र शमशाद अली की संलिप्तता सामने आई।

आरोपी की धरपकड़ के लिए शिमला पुलिस की टीम ने लगातार प्रयास किए और आखिरकार सटीक सूचना के आधार पर दिल्ली के भजनपुरा इलाके में दबिश देकर आरोपी अमान अली को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर शिमला लेकर आई। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत ने पूछताछ के लिए आरोपी को 22 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *