पांवटा साहिब में ट्राले का कहर जारी है। कल रात फिर ट्राले ने दो लोगों को कुचल दिया। जिसमें एक की मौत हो गए और एक घायल है।
हादसे में दुगाना निवासी 26 वर्षीय युवक
ऋतिक पुंडीर पुत्र कबूलचन्द की मौके पर ही मौत है। जबकि एक युवक निर्भय उम्र 23 वर्ष निवासी कमरऊ घायल है।
पांवटा साहिब के बांगरन चौक के नजदीक बीती रात भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। तेज रफ्तार ट्रॉले की चपेट में आने से दुगाना निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कमरऊ निवासी एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में देहरादून अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने ट्रॉले के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है











