ADVERTISEMENT

महिला की आंखों में मिर्ची डालकर चेन छीनने का प्रयास

Khabron wala 

सोमवार रात को नगर परिषद देहरा में एक महिला के गले की चेन छीनने का मामला सामने आया है। महिला के अनुसार वह रात का खाना खाकर घर के बाहर टहल रही थी कि इसी बीच एक व्यक्ति ने उसकी आंखों में कुछ पदार्थ डाला दिया, जिसकी वजह से आंखों में जलन शुरू हो गई। मिर्ची नुमा पदार्थ डालने के बाद उक्त व्यक्ति ने महिला के गले में पहनी सोने की चेन छीनी ली, लेकिन चेन महिला की बाजू में फंस गई। इस दौरान महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

महिला के शोर मचाने पर व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही देहरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी आंखों में झोंका गया पदार्थ मिर्ची था या कोई अन्य ज्वलनशील पदार्थ, यह स्पष्ट नहीं है। एएसपी देहरा नवदीप कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *