ADVERTISEMENT

Solan: बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख भाई ने खोया आपा, 29 वर्षीय युवक की बेरहमी से की ह/त्या

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पर प्रेम-प्रसंग को लेकर एक 29 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं, इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मामला बद्दी-नालागढ़ के मानपुर थाना के माजरा गांव का है। मृतक की पहचान दीपक कुमार (29 वर्षीय), पुत्र लालटू सिंह, निवासी गांव दरौरा, जिला अमरोहा ( उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह बद्दी में एक कंपनी में कार्यरत था और शादीशुदा था। बताया जा रहा है कि दीपक का स्थानीय स्तर पर एक युवती के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। सोमवार को युवती के भाई ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो गुस्से पर काबू नहीं रख सका और किसी भारी चीज से दीपक पर जोरदार हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिन्होंने वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *