ADVERTISEMENT

बुझ गए घर के चिराग, एक ही दिन गांव के 2 युवकों की संदिग्ध हालात में मौत; इलाके में मचा हड़कंप

Khabron wala

हिमाचल के ऊना में जिले में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही दिन में गांव के दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, दो घरों के चिराग बुझने से पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के उपमंडल हरोली के गांव पूबोवाल का है। मृतकों की पहचान अमनदीप सिंह और सुखराज (दोनों की आयु 30 से 32 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमनदीप सिंह का शव बुधवार सुबह घालूवाल स्थित एक वर्षाशालिका में पड़ा हुआ मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, दूसरी घटना में सुखराज को सुबह करीब 11 बजे बेसुध हालत में नागरिक अस्पताल हरोली लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। दोनों की मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा। बताया जा रहा है दोनों मृतक शादीशुदा थे और अपने पीछे छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। वहीं, दोनों युवकों की संदिग्ध हालात में हुई मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *