शिमला में पुलिस हिरासत से कैदी फरार
IGMC में उपचार के दौरान मौका पाकर पुलिस को चकमा देकर भागा सूरज, पुलिस ने शुरू की तलाश
कंडा जेल में बंद कैदी सूरज, मूल निवासी उत्तर प्रदेश का है, जो उपचार के लिए IGMC अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान वह मौका पाकर पुलिस हिरासत से फरार हो गया।
फरार आरोपी की पहचान
नाम: सूरज
मूल निवासी: उत्तर प्रदेश
कद: करीब 5 फीट 8 इंच
पहचान: गले पर त्रिशूल का टैटू तथा छाती पर त्रिशूल और सांप का टैटू
आशंका है कि फरार कैदी हिमाचल से बाहर जाने के लिए वाहन चालकों से लिफ्ट मांग सकता है। अनजान व्यक्ति को लिफ्ट न दें और सावधानी बरतें।
यदि यह व्यक्ति कहीं दिखाई दे या कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें या 112 पर संपर्क करें।








