ADVERTISEMENT

शिलाई हॉस्पिटल में फार्मेसी ऑफिसर के पद पर तैनात व्यक्ति के साथ मारपीट , FIR दर्ज 

शिलाई हॉस्पिटल में फार्मेसी ऑफिसर के पद पर तैनात व्यक्ति के साथ मारपीट , FIR दर्ज

दिनांक 08/09/26 को पुलिस थाना शिलाई में नवनीत ठाकुर गांव बडाल, डाकघर गोपालपुर, तह० सरकाघाट, जिला मण्डी ने अभियोग पंजीकृत करवाया कि वह शिलाई हॉस्पिटल में फार्मेसी ऑफिसर के पद पर तैनात है । दिनांक 08.09.2026 को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने साथी रवि कुमार के साथ रात करीब 8 बजे मून लाइट होटल में खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद रात करीब 9 बजे जब वह और उसका दोस्त वापस अपने कमरे की तरफ जा रहे थे तो रास्ते में दो लड़के जिन में से एक का नाम पंकज गांव शिलाई, ने उनका रास्ता रोक लिया और बिना कारण मारपीट करने लगे । जिसके कारण इसके सिर पर चोट आई है । जिस पर उक्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना शिलाई में मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *