ADVERTISEMENT

पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत 01 आरोपी के कब्जे से 5.76 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद मामला दर्ज

*पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत 01 आरोपी के कब्जे से 5.76 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद मामला दर्ज*

दिनांक 08/09/2026 को SIU नाहन जिला सिरमौर की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 5.76 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पुलिस टीम गश्त के दौरान जब रैनबैक्सी चौक के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रोहित विक्रम निवासी कच्चा टैंक नाहन, जिला सिरमौर, काफी समय से चिट्टा/स्मैक बेचने का धन्धा नाहन व आसपास के ईलाका में करता है जो आज भी पांवटा बस स्टेण्ड की तरफ से चिट्टा/स्मैक की खेप लेकर गाड़ी नम्बर HP71A-1649 ALTO में नाहन की ओर जा रहा है। जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उक्त कार को बद्रीपुर चौक पर रोका तलाशी के दौरान उक्त आरोपी के कब्जे से 5.76 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिस पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *