ADVERTISEMENT

रेणुकाजी में अनियंत्रित होकर पलटी टाइलों से लदी पिकअप, एक की मौत; चार घायल, चालक पर केस

Khabron wala 

पुलिस थाना श्री रेणुकाजी के तहत ददाहू-नाहन सड़क पर खदाल-बायरी नाला के पास एक पिकअप जीप के अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मनीष निवासी गांव कठवार, डाकघर उदैना कठवार, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर ने बताया कि पुलिस थाना रेणुकाजी के समीप कपिल की टाइलों की दुकान से एक पिकअप में टाइलें लोड की गई थीं। इन टाइलों को खदाल में उतारा जाना था। इसके लिए तीन मजदूर मुकेश, सनिया राम और सुखदेव को बुलाया गया था।

तीनों मजदूर टाइलें लोड करने के बाद उन्हें उतारने के लिए पिकअप की बॉडी में बैठ गए, जबकि वह चालक मनोज कुमार के साथ आगे बैठ गया। सुबह करीब 10:30 बजे पिकअप जीप खदाल-बायरी नाला के पास पहुंची। शिकायत के अनुसार चालक वाहन को तेज रफ्तार में चला रहा था और गति पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इसी दौरान पिकअप सड़क से बाहर बाईं ओर पलट गई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस हादसे में जामूकोटी निवासी सनिया राम की मौत हो गई, जबकि पिकअप में सवार अन्य चार लोगों को चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना रेणुकाजी ने चालक मनोज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *