Khabron wala
हिमाचल प्रदेश में न्यायाधीशों के तबादले किए गए हैं. हाईकोर्ट ने इस बारे में अधिसूचना जारी की है. जारी की गई अधिसूचना के अनुसार जिला व सेशन जज (वन) अजय मेहता अब जिला व सेशन जज सिरमौर एट नाहन में कार्यभार संभालेंगे. अन्य तबादलों के अनुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश, किन्नौर (रामपुर बुशहर में) मदन कुमार को अब प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट मंडी के पद पर तैनाती दी गई है.
इसी प्रकार प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट मंडी के पद पर सेवारत अमन सूद का स्थानांतरण कर उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कांगड़ा (धर्मशाला में) के पद पर तैनात किया गया है. जिला व सेशन जज ऊना नरेश कुमार का स्थानांतरण कर अब उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू के पद पर लगाया गया है. पीठासीन अधिकारी, श्रम न्यायालय-सह-औद्योगिक न्यायाधिकरण, कांगड़ा (एट धर्मशाला) प्रवीण चौहान की सेवाओं को वापस बुलाते हुए उन्हें हिमाचल प्रदेश सरकार, शिमला में प्रधान सचिव (लॉ) के पद पर तैनात किया गया है.
प्रकाश चंद राणा, जो इस समय जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू का पदभार संभाल रहे थे, उनका स्थानांतरण अब जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना के पद पर किया गया है. इसी तरह से राजेश चौहान, जो अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1 के पद पर थे, उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर प्रमोट/नियुक्त करने के साथ ही अब उनका स्थानांतरण किया गया है. वे अब जिला एवं सत्र न्यायाधीश (वन) शिमला के पद पर सेवाएं देंगे.
डॉ. अबिरा बसु जो एडिशनल जिला व सेशन जज सरकाघाट के रूप में सेवारत थे, उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में प्रमोट/नियुक्त किए जाने पर अब जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर (रामपुर बुशहर में) बनाया गया है. एडिशनल जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर जिला (नाहन) गौरव महाजन का स्थानांतरण कर उन्हें अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश-1, शिमला के पद पर तैनात किया गया है.
कांता वर्मा, अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश-।। ऊना, का तबादला करके उन्हें अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश-1 कुल्लू बनाया गया है. अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश-1, मंडी अरविंद कुमार का तबादला करके उन्हें अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश-।।, सोलन के पद पर तैनात किया गया है. परवीन गर्ग, अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश-1, शिमला, का तबादला करके उन्हें अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश सरकाघाट का कार्यभार दिया गया है.
इसी तरह यजुवेंद्र सिंह, अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश-।। शिमला का तबादला करके उन्हें अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश-1, मंडी के पद को जिम्मा दिया गया है. अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश-।। सोलन विवेक खेनल का तबादला करके उन्हें अतिरिक्त जिला व सेशन जज सिरमौर जिला (नाहन) का कार्यभार सौंपा गया है. अमित मंडयाल, अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश-1 कुल्लू का तबादला करके उन्हें अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश-।।, कुल्लू की जिम्मेदारी दी गई है.







