Khabron wala
बीएसएल कालोनी थाना क्षेत्र में घर से स्कूल गई एक 15 वर्षीय बालिका के घर वापस नहीं लौटने का मामला सामने आया है।
थाना में दर्ज करवाई शिकायत में पिता ने कहा है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 26 सितम्बर को घर से स्कूल गई थी, जोकि अभी तक घर नहीं लौटी है। एसपी विनोद कुमार ने बताया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा बालिका का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।












