Khabron wala
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के भद्रकाली गांव के 25 वर्षीय युवक शौर्य राज की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार एवं परिजनों में मातम छा गया है।
शौर्य राज शिव कुमार ठाकुर एवं कश्मीरी देवी का बेटा था। जानकारी के अनुसार, शौर्य ने चंडीगढ़ से एलएलबी की डिग्री हासिल करने के बाद कनाडा में मैनेजमेंट की डिग्री की और वहीं नौकरी करने लगा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उसने नई कार खरीदी थी और हादसे के समय वह स्वयं कार चला रहा था। इसी दौरान हुए सड़क हादसे में उसकी जान चली गई।
परिजनों के अनुसार शौर्य राज के पार्थिव शरीर को भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पार्थिव शरीर के भारत पहुंचने के बाद भद्रकाली में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।











