ADVERTISEMENT

एक लाख रुपए के लेनदेन को लेकर दूध वाले ने रिश्तेदार के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

Khabron wala 

इंदौरा क्षेत्र के साथ लगते पठानकोट में एक लाख रुपए के लेन-देन को लेकर एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने मामले में नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान किरण के रूप में हुई है, जबकि आरोपियों में अशरफ अली निवासी गुरदासपुर तथा बशीर दीन निवासी टिप्परी लोधवां, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा, शामिल हैं। पुलिस को दी शिकायत में जैदीप सिंह निवासी बैकसाइड वुडलैंड होटल, ढांगू रोड, पठानकोट ने बताया कि उसकी माता किरण 8 सितम्बर की शाम करीब 7:30 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई थीं।

काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर-2 में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। इसी दौरान पता चला कि पुलिस थाना डमटाल, हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत आती पुलिस चौकी के पास चक्की दरिया से 9 सितम्बर को एक महिला का शव बरामद हुआ है। जैदीप ने डमटाल पहुंचकर तस्वीरों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर शव की पहचान अपनी माता किरण के रूप में की। बता दें कि उक्त महिला का शव उपमंडल इंदौरा के थपकौर स्थित चक्की खड्ड में नग्नावस्था में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया था तथा शुरू से ही हत्या के कयास लगाए जा रहे थे।

एक लाख रुपए थे उधार

शिकायतकर्त्ता के अनुसार आरोपी अशरफ अली ने उसकी माता किरण से एक लाख रुपए उधार लिए थे। जब किरण अपने पैसे वापस मांगती थी तो अशरफ अली पैसे लौटाने के बजाय अपने रिश्तेदार बशीर दीन के माध्यम से उन्हें धमकियां दिलवाता था। आरोप है कि उधार की रकम हड़पने के इरादे से दोनों ने साजिश रची और 8 सितम्बर को किरण को घर से बाहर बुलाकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को चक्की दरिया में फैंक दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *