जिला स्तरीय U-19 गर्ल्स सांस्कृतिक गतिविधियाँ बेचड का बाग स्कूल में आयोजित, बी. के. डी. सी. सैकै पढिलक स्कूल की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन…..
Khabron wala
दिनांक 8.10.26 से 10.10.26 तक जिला स्तरीय U-19 Girls सांस्कृतिक गतिविधियाँ बेचड का बाग स्कूल में आयोजित की गई थी जिसमें बी. के. डी. सी. सैकै. पढिलक स्कूल की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा। विद्यालय की छात्राओं ने Orchestra में प्रथम स्थान प्राप्त किया। Classical song में प्रियांशी, वृंदा तथा स्मृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । solo song में प्रियांशी, जैनब तथा वृंदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत गीतिका में भी जैनब, प्रियांशी तथा वृंदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय पहुंचने पर इन सभी छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह सैनी जी ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को इस शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी।








