Khabron wala
पांवटा साहिब। शहर के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अश्लील चित्र बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला। स्कूल जैसे शिक्षा के मंदिर में इस तरह की हरकत की लोगों ने कड़ी निंदा की।
मामले के सामने आने के बाद पार्षद मयंक चौहान मौके पर पहुंचे और उन्होंने अश्लील चित्र को मिटाया। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए स्कूल जैसे शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह की हरकतों पर रोक लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया।










