ADVERTISEMENT

बद्री नगर की रामलीला में अक्षय कुमार वध, अशोक वाटिका उजाड़ने और लंका दहन के दृश्यों ने मोहा दर्शकों का मन

बद्री नगर की रामलीला में अक्षय कुमार वध, अशोक वाटिका उजाड़ने और लंका दहन के दृश्यों ने मोहा दर्शकों का मन

मुख्य अतिथि गुरदीप सिंह सैनी और विशेष अतिथि डॉ. प्रहलाद सिंह चौधरी को किया सम्मानित, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा पंडाल

Khabron wala

पांवटा साहिब। श्री राम नाट्य क्लब बद्री नगर की ओर से आयोजित रामलीला में 17 अक्टूबर 2026 को अक्षय कुमार वध, हनुमान जी का माता सीता से मिलन, अशोक वाटिका उजाड़ने और लंका दहन जैसे रोमांचक दृश्यों का मंचन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने अपने उत्कृष्ट अभिनय और भावपूर्ण प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

रामलीला के मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक एवं श्रोता उपस्थित रहे। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में श्री गुरदीप सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि डॉ. प्रहलाद सिंह चौधरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री राम नाट्य क्लब की ओर से दोनों अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में धनवीर कपूर, बृजेश शर्मा, रजनीश खपड़ा, जीवन जोशी, सोमनाथ अग्रवाल, राजकुमार, राकेश कुमार, नवीन निश्चल, नरेश वर्मा, हरिपाल, प्रमोद कुमार, सुभाष, अजीत सिंह, नवीन कौशिक, ललित शाह, अनिल, सुशील, विशाल वर्मा, संजीव मेहता, हैप्पी एचपीएसईबी, मुकेश अग्रवाल, संजीव भारद्वाज, बलबीर धीमान, ललित कुमार, हरि सिंह, रणजीत सिंह, जसबीर सिंह, दीपक खापड़ा, अशोक अग्रवाल, नीरज, मनोज गोयल और दर्शन माटा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

क्लब के अध्यक्ष धनवीर कपूर और सचिव पंकज शर्मा ने कहा कि स्थानीय कलाकारों को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। विशाल जनसमूह की उपस्थिति और दर्शकों के उत्साह से पूरा क्लब आनंदित है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में रामलीला का मंचन और अधिक भव्य रूप में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रामलीला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवित रखना, भगवान श्रीराम के आदर्शों और चरित्र का प्रचार-प्रसार करना तथा समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *