ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : भाजपा नेताओं ने नाज़र अली के निधन किया दुख व्यक्त , अंतिम विदाई पर पहुंची हजारों लोगों की भीड़ , मिश्रवाला के कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द-ए-खाक 

पांवटा साहिब : भाजपा नेताओं ने नाज़र अली के निधन किया दुख व्यक्त , अंतिम विदाई पर पहुंची हजारों लोगों की भीड़ , मिश्रवाला के कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द-ए-खाक

Khabron wala 

विधायक सुखराम चौधरी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिन्दल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि माता कटासन मंडल के अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मेरे मित्र भाई नाज़र अली जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।

नज़र अली जी एक युवा, समर्पित एवं मेहनती व्यक्तित्व के धनी थे। अपनी लगन, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा से उन्होंने समाज एवं संगठन में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनका असमय निधन हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके द्वारा किए गए कार्य, उनका समर्पण और उनकी स्मृतियाँसदैव हमारे हृदय में जीवित रहेंगी।

ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।विनम्र श्रद्धांजलि।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 18-10-2026 को पुलिस थाना माजरा में यशपाल चौहान पुत्र श्री मकर सिंह निवासी गाँव व डा0 डिमोउ तह0 कालसी जिला देहरादून उ0ख0 की शिकायत पर मामला दर्ज किया कि मिश्रवाला में एक तिरुपति ग्रुप का Ware House बनाया जा रहा है जहां पर Construction Work चला है। इस Construction Work का ठेका नाजर अली ने ले रखा था जहां पर डम्पर आदि से रेत, मिट्टी आदि मंगाकर गिरवाया जाता था।

दिनांक 18-10-2026 को शाम के समय वहाँ पर डम्पर नं0 HP71-6130 द्वारा मिट्टी खाली की जा रही थी। जिसके पास ही नाजर अली खड़ा था। डम्पर का जैक काफी ऊंचा उठ गया था। जो चालक ने डम्पर को आगे-पीछा हिलाया व डम्पर एक दम से नाजर अली उपरोक्त की तरफ पलट कर उसके उपर गिर गया। नाजर अली को डम्पर के नीचे से निकालकर जुनेजा अस्पताल में ले जाया गया जहाँ डॉक्टर साहब ने इसे मृत घोषित कर दिया। यह हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। जिस पर पुलिस थाना माजरा में मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है ।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *