ADVERTISEMENT

BIG BREAKING हिमाचल: शादी में जा रहे लोगों की कार चंद्रभागा नदी में गिरी, 3 की मौके पर मौ*त; 4 घायल

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति से vkt सोमवार को एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की कार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। कार में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें छह सलग्रां गांव और एक भुजंड गांव का निवासी बताया जा रहा है।

कब हुआ यह हादसा

हादसा सोमवार को शाम करीब चार बजे तांदी क्षेत्र में वीर मंदिर के समीप हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर की कार (HR 03P 3251) कुठाड़ (तांदी) गांव से शादी समारोह में शामिल होने के लिए सलग्रां गांव की ओर जा रही थी।

सड़क से सीधे चंद्रभागा नदी में जा गिरी कार

बताया जा रहा है कि कार जब राज्य राजमार्ग-26 पर वीर मंदिर, तांदी के पास एक मोड़ पर पहुंची, तो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे उतरते हुए चंद्रभागा नदी के किनारे जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कार में सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ही वाहन में सवार सात लोगों के साथ हुए इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी तांदी और पुलिस थाना उदयपुर की टीमें प्रशासनिक दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव की कार्रवाई के बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), उदयपुर पहुंचाया गया। तीन मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम और आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए CHC उदयपुर लाया जा रहा है। फिलहाल घायलों का उपचार किया जा रहा है।

लाहौल एवं स्पीति पुलिस के अनुसार, हादसे के संबंध में नियमानुसार मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर चालक के वाहन से नियंत्रण खोने और संभावित लापरवाही को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा।

पुलिस ने पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, तीखे मोड़ों पर गति नियंत्रित रखना और यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। शादी की खुशियों के बीच हुए इस दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है, जबकि चार घायल जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। हादसे को लेकर क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *