ADVERTISEMENT

पिता बार-बार करता था मुंहकाला… हिमाचल भाग आई परेशान बेटी; बड़ी बहन को बताया पूरा सच

Khabron wala

आज कल के दौर में बहन बेटियां अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं और इस बात का ताजा उदाहरण हिमाचल प्रदेश सामने आया है। जहां पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की पुलिस ने एक ऐसी नाबालिग लड़की को बरामद किया है, जो अपने पिता की घिनौनी हरकतों से परेशान होकर भाग आई थी।

बार-बार इज्जत लूटता था सौतेला पिता..

तो ये मामला दरअसल, हिमाचल के साथ-साथ उत्तराखंड के हरिद्वार से भी जुड़ा हुआ है। जहां इस 16 साल की मासूम लड़की के साथ उसका सौतेला पिता बार-बार रेप किया करता था। ऐसे में एक दिन रोज-रोज के शारीरिक शोषण से परेशान होकर लड़की ने अपने घर से फरार होने का फैसला किया और अपना घर छोड़कर अपनी बड़ी बहन के पास हिमाचल प्रदेश चली आई।

वहीं, लड़की के घर से लापता होने के बाद उसके पिता ने उत्तराखंड के ही ज्वालापुर कोतवाली में जाकर बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई और कहा कि उसकी बेटी को किसी ने किडनैप कर लिया है। ऐसे में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस सम्बन्ध में मामला दर्ज किया और लड़की की तलाश शुरू कर दी।

हिमाचल में मिली लड़की – तब बताया पूरा सच

इसी छानबीन के दौरान पुलिस को इस बात की खबर लगी कि लापता लड़की अपनी बड़ी बहन के घर हिमाचल में मौजूद होगी और जब पुलिस यहां पहुंची तो उन्होंने लड़की को सकुशल बरामद भी कर लिया। वहीं, जब पीड़ित लड़की ने पुलिस को देखा तो उसने अपनी बहन से लिपटकर पिता की सभी करतूतों का राज उगल दिया।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची के सगे पिता की मौत हो जाने के बाद उसकी मां ने सचिन नाम के एक आदमी से दूसरी शादी कर ली थी। वहीं, शादी होने के बाद से ही आरोपी सचिन ने इस लड़की की इज्जत से खिलवाड़ करना शुरू कर दिया था और वो बार बार उसका रेप करता था।

पुलिस को बताया किडनैप नहीं हुई – खुद भागी थी

हिमाचल में लड़की की बरामदगी होने के बाद जब उसने पुलिस के सामने अपनी सौतेले पिता की करतूतों का राज खोला तो सभी लोग हैरान रह गए। लड़की ने पुलिस को ये भी बताया कि उसे किसी ने किडनैप नहीं किया था, बल्कि वो अपनी जान बचाकर भागी थी।

वहीं, लड़की की बरामदगी के बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल टेस्ट करवाया, उसके पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य जरूरी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अरेस्ट भी कर लिया है। आरोपी पिता को अदालत में पेश किए जाने के बाद जेल भी भेज दिया गया है और फिलहाल पुलिस तमाम सबूतों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है। मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *