ADVERTISEMENT

पांवटा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और प्रकोष्ठ के कार्यों को आगे बढ़ाने में निभायेंगे भूमिका : मदन मोहन शर्मा 

पांवटा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और प्रकोष्ठ के कार्यों को आगे बढ़ाने में निभायेंगे भूमिका : मदन मोहन शर्मा 

Khabron wala 

पांवटा साहिब : भारतीय जनता पार्टी के औद्योगिक प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार करते हुए पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों में संयोजकों एवं सह-संयोजकों की नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता बीजेपी पांवटा मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश सह-संयोजक औद्योगिक प्रकोष्ठ मदन मोहन शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के बाद नियुक्ति पत्र जारी कर मुकेश आर्य और संदीप तोमर को नई जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश सह-संयोजक औद्योगिक प्रकोष्ठ मदन मोहन शर्मा ने जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार मुकेश आर्य को औद्योगिक प्रकोष्ठ के पांवटा साहिब मंडल में संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, संदीप तोमर निवासी भैला को मंडल (गिरिपार) में संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा पांवटा मंडल में हेमंत गुप्ता, अमित कुमार और संजय पुरी को सह-संयोजक मनोनीत किया गया है। वहीं, गिरिपार आंजभोज मंडल में रजनीकांत, सुदेश कुमार और नरेंद्र सिंह को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मदन मोहन शर्मा ने बताया कि नवनियुक्त संयोजक एवं सह-संयोजक अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और प्रकोष्ठ के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *