पांवटा साहिब : सड़क दुर्घटना मे 01 व्यक्ति की मौत , मामला दर्ज
Khabron wala
दिनांक 15/11/2026 को पुलिस थाना पांवटा साहिब मे विनय गोयल निवासी सूरजपुर डाकघर पुरुवाला काशीपूर त० पांवटा साहिब जिला सिरमौर ने मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 15/11/26 की शाम को यह अपने घर के बाहर NH 07 सूरजपुर समय करीब 9:15 बजे रात टहल रहा था तो उसी समय एक ट्रक माजरा ही तरफ से पावटा साहिब की तरफ अपनी सही दिशा में जा रहे ट्रक नं0 HP17B-8059 को मोटरसाईकिल नं0 UP61BV-3351 के चालक अजय कुमार S/O श्री हरबिन्द निवासी गाजिपुर कुसूम्पटी UP ने पीछे से टक्कर मार दी । जिसे इलाज हेतु JC Juneja अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर चिकित्सा अधिकारी ने उसे Brought Dead घोषित किया ।
यह हादसा मोटरसाईकिल नं0 UP61BV-3351 के चालक अजय कुमार उपरोक्त के मोटरसाईकिल को लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है । जिस पर पुलिस थाना पांवटा साहिब मे अभियोग पंजीकृत कर मामले मे आगामी जांच जारी है।









